हिमाचल में फिर बदला मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, यैलो अलर्ट जारी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में फिर बदला मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, यैलो अलर्ट जारी

मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। रविवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और कई स्थानों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई। उच्च पर्वतीय व जनजातीय क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ है, जिससे पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ स्पीति वैली के काजा और चिचम में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो रविवार को प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जनजातीय और मध्य पर्वतीय इलाकों में अच्छी वर्षा व हिमपात हुआ। किन्नौर के सांगला में 7 सैंटीमीटर, कल्पा में 5 सैंटीमीटर और पूह में 3 सैंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंडी में 21.6, ताबो में 11.5 मिलीमीटर व शिमला के सराहन में 3 सैंटीमीटर, सिरमौर के राजगढ़ में 3 सैंटीमीटर और पांवटा साहिब व कुफरी में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। ताबो में 48 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अगले कुछ दिन मौसम खराब रहेगा। सोमवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी किया गया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000