पुलिस–डॉक्टर तालमेल से मिलेगी चिट्टे पर जीत: डीजीपी तिवारी ने TMC में छात्रों को दिया संदेश – भारत केसरी टीवी

पुलिस–डॉक्टर तालमेल से मिलेगी चिट्टे पर जीत: डीजीपी तिवारी ने TMC में छात्रों को दिया संदेश

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

 

 

पुलिस और डाक्टरों के बीच बेहतर तालमेल से ही चिट्टे की बुराई दूर होगी। यह बात डीजीपी हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी ने टांडा मेडिकल कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताई। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, आईपीएस, डा. आकृति शर्मा, कमांडेंट फस्र्ट बटालियन तथा डा. तरुणा कमल, आईपीएस प्रोबेशर भी मौजूद थे। टीम का उद्देश्य मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाना था कि वे चिट्टा-मुक्त हिमाचल बनाने के लिए उनके जन-आंदोलन में सक्रिय रूप से जुड़ें। कार्यक्रम की मेजबानी कालेज के प्राचार्य डा. मिलाप शर्मा ने अतिरिक्त निदेशक, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों के साथ मिलकर की। डीजीपी ने स्नातक, स्नातकोत्तर और नर्सिंग विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें चिट्टा-नियंत्रण अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया।
श्री तिवारी ने कहा कि चिट्टा जैसी भयावह समस्या से निपटने के लिए पुलिस और चिकित्सा समुदाय का मजबूत तालमेल बेहद आवश्यक है। उन्होंने रेखांकित किया कि नशा-निवारण सिर्फ कानून लागू करने का विषय नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिसमें डाक्टरों की भूमिका अत्यंत निर्णायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा-ग्रस्त व्यक्तियों की पहचान, परामर्श और पुनर्वास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। डीजीपी ने विद्यार्थियों ने पहली दिसंबर को सुबह 9:30 बजे दाड़ी ग्राउंड धर्मशाला से शुरू होने वाली एंटी-चिट्टा

 

 

 

#AntiChittaCampaign #HimachalPolice #DGP_AshokTiwari #DrugFreeHimachal #TandaMedicalCollege #SukhuGovernment #YouthAwareness #NashaMuktHimachal #PublicHealth

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000