जल शक्ति विभाग की 3377 योजनाएं प्रभावित, पेयजल की 2669, सिंचाई की 635 और सीवरेज की 39 स्कीम को क्षति – भारत केसरी टीवी

जल शक्ति विभाग की 3377 योजनाएं प्रभावित, पेयजल की 2669, सिंचाई की 635 और सीवरेज की 39 स्कीम को क्षति

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मानसून सीजन में राज्य भर में जल शक्ति विभाग की अब तक 3377 विभिन्न परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है, जिससे विभाग को दो सौ करोड़ रुपए से अधिक की क्षति उठानी पड़ी है। इनमें पेयजल, सिंचाई, सीवरेज समेत अन्य शामिल है। सीजन में अब तक सबसे ज्यादा नुकसान पेयजल योजनाओं को हुआ है। जल शक्ति विभाग की दस अगस्त तक की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून सीजन में अब 2669 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनको 14291.28 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसी तरह 635 सिंचाई योजनाओं को 5281.78 लाख रुपए की क्षति पहुंची है। 39 सीवरेज योजनाओं को हुए नुकसान से 444.15 लाख रुपए की चपत विभाग को लगी है। इसके अलावा 17 बाढ़ नियंत्रण कार्यों में 123.70 लाख रुपए, एक हैंडपंप में 1.50 लाख रुपए और अन्य 17 कार्यों में 248.60 लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है। चंबा सर्किल में सबसे ज्यादा 533 पेयजल, 100 सिंचाई, पांच सीवरेज, छह बाढ़ से संबंधित और तीन अन्य कार्य प्रभावित हुए हैं। कुल नुकसान 26.40 करोड़ रुपए आंका गया है। धर्मशाला सर्किल में 296 पेयजल, 89 सिंचाई, 11 सीवरेज, एक बाढ़ और अन्य श्रेणी की पांच स्कीमें शामिल हैं। कुल 42.47 करोड़ का नुकसान हुआ है। शिमला-9 सर्किल में 252 पेयजल, 29 सिंचाई, दो सीवरेज, दो बाढ़ और एक अन्य योजना शामिल है। यहां 31.41 करोड़ का नुकसान हुआ है।

नाहन सर्किल में 271 योजनाएं प्रभावित और 17.49 करोड़ रुपए का नुकसान। ऊना सर्किल में 254 योजनाएं प्रभावित और 10.10 करोड़ की क्षति। धर्मपुर सर्किल में 212 योजनाएं प्रभावित और कुल नुकसान 13.72 करोड़ है। रोहड़ू सर्किल में 216 योजनाएं प्रभावित हुई हैं और 12.16 करोड़ का नुकसान हुआ है। रिकांगपिओ सर्किल में 204 योजनाएं प्रभावित हुई हैं और नुकसान 12.16 करोड़ आंका गया है। कुल्लू सर्किल में 262 पेयजल, 45 सिंचाई, एक सीवरेज, एक बाढ़ और अन्य श्रेणी की 20 योजनाओं को नुकसान हुआ है। यहां पर 11.05 करोड़ का नुकसान दर्ज किया गया है। नूरपुर सर्किल में 146 योजनाएं प्रभावित हुई हैं और 12.28 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बिलासपुर सर्किल में 95 योजनाएं प्रभावित हुई हैं और नुकसान 3.80 करोड़ है। हमीरपुर सर्किल में 53 योजनाएं प्रभावित हुई हैं और 1.69 करोड़ का नुकसान हुआ है। देहरा सर्किल में 10 योजनाएं प्रभावित हुई हैं और नुकसान 1.49 करोड़ है। सोलन में 46 योजनाएं प्रभावित हैं, यहां 1.42 करोड़ नुकसान हुआ है। सुंदरनगर में 187 योजनाएं प्रभावित हैं, यहां 5.20 करोड़ नुकसान हुआ है। स्वां रिवर यूनिट में 22 योजनाएं प्रभावित हुई हैं और कुल नुकसान 94.70 लाख है। सिरमौर में 286 योजनाएं प्रभावित हैं और नुकसान 3.14 करोड़ रुपए हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000