सुंदरनगर–चंडीगढ़ बस में युवती के सूटकेस से लाखों के आभूषण चोरी, 5 संदिग्ध युवक CCTV में कैद – पुलिस जांच तेज – भारत केसरी टीवी

सुंदरनगर–चंडीगढ़ बस में युवती के सूटकेस से लाखों के आभूषण चोरी, 5 संदिग्ध युवक CCTV में कैद – पुलिस जांच तेज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

बस में सुंदरनगर से चंडीगढ़ जा रही एक युवती के सूटकेस से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामले में 5 संदिग्ध युवकों पर शक जाहिर होने पर जांच तेज कर दी है। सुंदरनगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में शिकायतकर्त्ता प्रीति ठाकुर (26) पुत्री हरी सिंह निवासी गांव व डाकघर चुरढ़ व तहसील सुंदरनगर ने बताया कि वह बुधवार को सुंदरनगर बस स्टैंड से पंजाब रोडवेज की बस में चंडीगढ़ जाने के लिए चढ़ी थी। उसके साथ कपड़ों का बड़ा सूटकेस भी था, जिसमें सोने का हार, 2 जोड़ी कानों के कुंडल, 5 अंगूठियां, एक नत्थनी, 2 जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी की अंगूठी रखी हुई थी।
प्रीति ठाकुर के अनुसार बस में बैठते ही 5 अज्ञात युवक भी उसी बस में चढ़कर सूटकेस के पास बैठ गए। उन्होंने अलसु तक की टिकट ली थी, लेकिन बस में बैठने के करीब 15 मिनट बाद ही रोपड़ी के पास हड़बड़ाहट में उतर गए। युवती का कहना है कि उतरने के तुरंत बाद ही वे सभी 12:51 बजे एक निजी बस में बैठते हुए देखे गए, जिससे उनके प्रति शक और गहरा हो गया। प्रीति ने बताया कि बस में बैठते समय भी इन युवकों ने उसके सूटकेस के साथ छेड़छाड़ की थी, जिस पर उसने उन्हें रोका था।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने बस स्टैंड, रोपडी और आगे के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा बस में मौजूद यात्रियों के बयान भी दर्ज करने शुरू कर दिएSundernagarTheft #BusJourneyCrime #HimachalPolice #CCTVInvestigation #ChandigarhRoute #CrimeNews #HPUpdates

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000