यूएलबी चुनावों में कांग्रेस की जीत विकास और व्यवस्था परिवर्तन की नीतियों पर जनता की मुहर : केवल सिंह पठानिया – भारत केसरी टीवी

यूएलबी चुनावों में कांग्रेस की जीत विकास और व्यवस्था परिवर्तन की नीतियों पर जनता की मुहर : केवल सिंह पठानिया

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिले भारी जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासोन्मुख नीतियों और व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदमों पर जनता की स्पष्ट मुहर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पद संभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि सरकार केवल औपचारिक प्रशासन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि व्यवस्था में सार्थक बदलाव लाने के लिए कार्य करेगी। पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं का विस्तार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों और पशुपालकों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गाय और भैंस के दूध के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू करना वर्तमान राज्य सरकार का दूरदर्शी और महत्वपूर्ण निर्णय है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने व्यापक सुधार किए हैं। विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं और लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

कांगड़ा जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार परियोजना, पर्यटन विकास योजनाएं, जिपलाइन परियोजनाएं और अन्य आधारभूत ढांचा कार्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए तेज गति से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया है। विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत वर्तमान राज्य सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से जनता की संतुष्टि को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ये परिणाम आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए भी सकारात्मक संकेत हैं।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि कठिन वित्तीय परिस्थितियों और केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विकास कार्यों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को बिना किसी रुकावट जारी रखा है। सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनरों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, जिला प्रशासन, निर्वाचन अधिकारियों और समस्त स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग, समर्पण और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण लोकतंत्र का यह पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शहरी निकाय चुनावों में मिला जनादेश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की विकासोन्मुख सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000