POCSO केस में BJP विधायक हंसराज को जमानत, कोर्ट से बाहर निकलते ही भावुक हुए – भारत केसरी टीवी

POCSO केस में BJP विधायक हंसराज को जमानत, कोर्ट से बाहर निकलते ही भावुक हुए

[MADAN SHARMA]

 

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की चुराह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हंसराज को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पाेक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय चम्बा ने उन्हें आज रैगुलर जमानत दे दी है। अदालत ने इससे पहले हंसराज को अग्रिम जमानत देने का फैसला सुरक्षित रखते हुए 27 नवम्बर की तिथि निर्धारित की थी। इसके बाद उन्होंने नियमित जमानत के लिए याचिका दी, जिस पर आज हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। कानूनी राहत मिलने के बाद जब विधायक हंसराज न्यायालय परिसर से बाहर निकले तो वह बेहद भावुक नजर आए।
बता दें कि यह विवाद पिछले एक साल से चल रहा है, जिसने हाल ही में फिर तूल पकड़ा। बीते वर्ष (9 अगस्त, 2024) युवती ने पुलिस में शिकायत दी थी कि विधायक हंसराज ने उससे अश्लील चैट की, आपत्तिजनक तस्वीरें मांगीं और धमकियां दीं। 16 अगस्त को महिला पुलिस थाना चम्बा में एफआईआर दर्ज हुई। हालांकि, उस समय कोर्ट में बयान देने के बाद युवती अपने आरोपों से पलट गई थी और इसे गलतफहमी व मानसिक तनाव बताया था। मामला शांत होने के बाद बीते महीने पीड़िता ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो जारी किया और जान का खतरा बताया। इसके बाद विधायक हंसराज ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद सांप्रदायिक दंगे भड़काना है। #BJPMLAHansraj
#POCSOCase
#ChambaNews
#HimachalPradesh
#CourtUpdate
#RegularBail
#ChurahAssembly
#LegalNews
#BreakingNews
#HPPolitics

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000