करुणामूलक बनेंगे मल्टी टास्क वर्कर, उपमुख्यमंत्री की अगवाई वाली कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में चर्चा – भारत केसरी टीवी

करुणामूलक बनेंगे मल्टी टास्क वर्कर, उपमुख्यमंत्री की अगवाई वाली कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में चर्चा

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में मल्टी टास्क वर्कर के पद पर करुणामूलकों की तैनाती का रास्ता खोलने की तैयारी है। एमटीडब्ल्यू को लेकर राज्य सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में इस पर मंथन हुआ है। कमेटी ने सुझाव दिया है कि करुणामूलकों को फिलहाल प्रस्तावित पॉलिसी से डी-लिंक किया जाए और विभाग के प्रस्तावों के अनुरूप इनकी तैनाती का रास्ता साफ किया जाए। कैबिनेट सब-कमेटी के इस सुझाव के बाद राज्य में विभिन्न विभागों के तहत करुणामूलकों की मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर नियुक्तियां जल्द आरंभ होने की उम्मीद है।

बता दें कि राज्य सरकार ने प्रदेश में विभिन्न विभागों के तहत मल्टी टास्क वर्करों की तैनाती को लेकर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार विभिन्न विभागों में मल्टी टास्क वर्करों की नियुक्तियों को लेकर पॉलिसी पर अपनी मुहर लगाएगी।

करुणामूलकों को प्रस्तावित पॉलिसी से डी-लिंक करें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने बताया कि मल्टी टास्क भर्ती को लेकर वित्त विभाग की राय है कि सभी विभागों के लिए एक ही पॉलिसी हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000