दून विधानसभा में विकास की बड़ी सौगात: सीएम सुक्खू ने 383 करोड़ की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया – भारत केसरी टीवी

दून विधानसभा में विकास की बड़ी सौगात: सीएम सुक्खू ने 383 करोड़ की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 383 करोड़ रुपये की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
उन्होंने 86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बद्दी-साई-रामशहर सड़क, दून क्षेत्र में 15.78 करोड़ रुपये की लागत के ट्यूबवेल, 10.64 करोड़ रुपये से निर्मित नागरिक अस्पताल, बद्दी और 3.15 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरोटीवाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा खंड बद्दी में हरिपुर संडोली, सूरज माजरा, लबाना और चक्कां में नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने 73.21 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति योजना, बद्दी, 63.73 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली बद्दी-शीतलपुर-जगातखाना सड़क, 40 करोड़ रुपये के आईएसबीटी बद्दी, 37.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन बद्दी, बद्दी के छूटे हुए क्षेत्रों के लिए 37.10 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज योजना और कल्याणपुर में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला रखी।

Advertisement

#DoonVikas
#CMSukhu
#SolanNews
#BaddiDevelopment
#HimachalUpdates
#InfrastructureGrowth
#HPGovt
#DevelopmentProjects

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000