प्रदेश सरकार दे रही ई व्हीकल को बढ़ावा विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार – भारत केसरी टीवी

प्रदेश सरकार दे रही ई व्हीकल को बढ़ावा विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार

सोलन मदन शर्मा 24 अगस्त

एक नए एसयूवी डिज़ाइन के युग की शुरुआत करते हुए, भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी
टाटा मोटर्स ने आज सोलन के टाटा शोरूम जेपी मोटर में Curvv.ev लॉन्च किया और इस कार का लॉन्च विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार द्वारा विधिवाद रूप से दिप प्रवज्जलित एवं केक काटकर किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से जेपी मोटर्स सोलन के एमडी मनदीप सिंगला उपस्थित रहे।


अधिक जानकारी देते हुए जीएम सेल्स संजय महाजन ने बताया कि टाटा मोटर्स की एसयूवी रेंज में यह नयाजोड़ एसयूवी की मजबूती और कूपे की सुंदरता का एक अनूठा मिश्रण है। टाटा मोटर्स को गर्व है कि उन्होंने भारत में पहलाएसयूवी कूपे कर्व लॉन्च किया, जो बॉक्सी-एसयूवी बॉडी स्टाइल के वर्चस्व वाले सेगमेंट में परंपरा को तोड़ते हुए इस खास बॉडी स्टाइल को पेश करने वाली पहली ओईएम हैं।जल्द ही इसका पेट्रोल/डीजलमॉडल भी आएगा। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) के एडवांस्ड प्योर EV आर्किटेक्चर – acti.ev पर बना यहदूसरा वाहन है, जो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में एक बड़ी छलांग है। Curvv.ev तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है


क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड, और एम्पावर्ड+। यह वाहन आराम, शानदार आंतरिक सुविधाओं, सुरक्षा और उन्नत तकनीक का
सही मिश्रण है। इसमें लंबी रेंज और तेज़ चार्जिंग की क्षमता है। ये सभी सुविधाएं मिड SUV ICE सेगमेंट में अन्य कंपनियों
के समान मूल्य पर ही मिलती हैं। 55kWh बैटरी पैक के साथ आने वाली Curvv.ev एक बार चार्ज होने पर 585 किमी
चलती है, जबकि 45kWh बैटरी पैक वाली Curvv.ev 502 किमी की रेंज देती है। Curvv.ev 45 की शुरुआती कीमत

17.49 लाख रूपए और Curvv.ev 55 की शुरुआती कीमत 19.25 लाख रूपए है।
इस लॉन्च के मौके पर बोलते हुए, टाटा मोटर्स सोलन के एमडी मनदीप सिंगला ने कहा, ‘’ आज, हमारी एसयूवी यात्रा में एक नया महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा है। हमने तेजी से बढ़तेमिड एसयूवी सेगमेंट में कदम रख लिया है। हमें गर्व है कि हमने अपनी सबसे खास एसयूवी को एक नए प्रकार के साथलॉन्च किया है। भारत की पहली एसयूवी कूपे कर्व के साथ, हम डिज़ाइन, सुरक्षा और तकनीक में नई ऊंचाइयों को छू रहेहैं। कर्व ईवी, पेट्रोल और डीजल के कई विकल्पों के साथ आती है। यह पेशकश हमारे ग्राहकों को और ज्यादा विकल्प देने कीहमारी रणनीति को आगे बढ़ाती है।
उन्होंने बताया कि लॉन्च हो रही Curvv.ev, 55kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ 400-425km की असली रेंज देती है। इसके अलावा,
इसकी खास फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता सिर्फ 15 मिनट में 150km की रेंज बढ़ा देती है। Curvv.ev 45 की शुरुआती कीमत


17.49 लाख रूपए है, जिससे EV और पेट्रोल/डीजल वाहनों के बीच कीमत का अंतर खत्म हो जाता है। इस बेहतरीन
उत्पाद की लंबी रेंज और आकर्षक कीमत कई मिथकों और बाधाओं को तोड़ते हुए EV को और भी आकर्षक बनाती है।
इसकी तकनीक-समृद्ध सुविधाएं, उन्नत सुरक्षा और रोमांचक इन्फोटेनमेंट हर EV प्रेमी को खुश करेगी।‘’

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा के की प्रदेश सरकार ई व्हीकल को बढ़ावा दे रही है। ई व्हीकल पर उपदान भी दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग ई व्हीकल खरीदे यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सोलन में एक ई व्हीकल गाड़ी के लॉन्चिंग अवसर पर कही। विनय कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ई व्हीकल सहित ई बसों की संख्या भी बढ़ा रही है । उनहोने कहा कि प्रदेश में करीब 65 के करीब चार्जिग स्टेशन स्थापित किये जा चुके है। और चार्जिग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000