एशियन गेम्स में हिमाचल की बेटियों का जलवा, कप्तान पुष्पा राणा समेत चार ने दिखाया दम… भारत पहुंचा फाइनल, अब गोल्ड पर नजर – भारत केसरी टीवी

एशियन गेम्स में हिमाचल की बेटियों का जलवा, कप्तान पुष्पा राणा समेत चार ने दिखाया दम… भारत पहुंचा फाइनल, अब गोल्ड पर नजर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। इस कामयाबी में हिमाचल प्रदेश की चार बेटियों की भी अहम भूमिका रही है। भारतीय टीम की कप्तान पुष्पा राणा के साथ रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया है।

Advertisement

 

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ग्रुप चरण में शानदार शुरुआत की। टीम ने बांग्लादेश को 42-21 से हराया, इसके बाद ईरान के खिलाफ 37-23 से जीत दर्ज की और फिर मेजबान जापान को 50-25 से मात देकर ग्रुप-ए में अपने तीनों मुकाबले जीत लिए। जापान के खिलाफ मुकाबले में कप्तान पुष्पा राणा ने टीम का नेतृत्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

 

ग्रुप चरण में अजेय रहने के बाद भारत का सेमीफाइनल मुकाबला नेपाल से हुआ। इस नॉकआउट मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब भारतीय महिला टीम की नजर स्वर्ण पदक पर है। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल 26 सितंबर को खेला जाएगा।

 

हिमाचल की चार बेटियों पर नजर

 

इस बार भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल की चार खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें शिलाई की पुष्पा राणा, शिलाई की ही रितु नेगी, सोलन की ज्योति ठाकुर और मंडी की भावना ठाकुर शामिल हैं। खास बात यह है कि पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

रितु नेगी का टीम में अनुभव भी महत्वपूर्ण है। वह इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी कर चुकी हैं और 2022 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं। इस बार वह पुष्पा राणा के साथ टीम के अभियान में अपना अनुभव साझा कर रही हैं।

 

वहीं ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर भी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर एशियन गेम्स में हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। चारों खिलाड़ियों के चयन से पहले ही प्रदेश में खुशी का माहौल था और अब टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद हिमाचल की इन बेटियों से स्वर्ण पदक की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

 

भारतीय महिला कबड्डी टीम मौजूदा एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता है और 2026 में अपने खिताब को बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरी है। अब फाइनल में टीम के सामने स्वर्ण पदक जीतने की चुनौती होगी। हिमाचल की चार बेटियों के साथ करोड़ों भारतीयों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000