सुंदरनगर में नाबालिग का पीछा कर घर पहुंचा आरोपी — भीड़ ने की जमकर पिटाई, थाने में दो समुदायों में टकराव – भारत केसरी टीवी

सुंदरनगर में नाबालिग का पीछा कर घर पहुंचा आरोपी — भीड़ ने की जमकर पिटाई, थाने में दो समुदायों में टकराव

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सुन्दरनगर,

Advertisement

नाबालिग बच्ची का पीछा करना एक अधेड़ व्यक्ति को उस वक्त भारी पड़ गया जब वह बच्ची के घर तक जा पहुंचा। बच्ची के माता-पिता ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। गुस्साई भीड़ ने उसका मुंह काला कर दिया और जमकर लात गुंसे बरसाए। वहीं पुलिस ने आरोपी को फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, लेकिन थोड़ी देर बाद थाने में दो समुदायों के बीच जोरदार टकराव हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ लोग जांच अधिकारी के कमरे में घुस गए और लड़की के पिता व अन्य लोगों पर हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने थाने के दोनों गेट बंद कर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुन्दरनगर भारत भूषण आनन फानन में मौके पर पहुंचे और हालातों को काबू किया। मामले की सवेंदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सुन्दरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तथा पोस्को एक्ट के तहद बीएनएस की धारा 126 (2), 74,78 तथा 12 के तहद मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। डीएसपी ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस निष्पक्षता के साथ कड़ी कार्यवाही कर रही है तथा शहर में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की आमजन से अपील है, तथा किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।#Sundernagar 
#HimachalNews
#POSCOAct 
#LawAndOrder
#PoliceAction 
#MinorSafety
#CommunityClash
#DSPBharatBhushan
#CrimeUpdate
#BreakingNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000