बिलासपुर के कोटलू में सरकारी जमीन पर शव दफनाने को लेकर विवाद, हिंदू समुदाय का विरोध, पुलिस ने कराया मामला शांत – भारत केसरी टीवी

बिलासपुर के कोटलू में सरकारी जमीन पर शव दफनाने को लेकर विवाद, हिंदू समुदाय का विरोध, पुलिस ने कराया मामला शांत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

जिला बिलासपुर के अंतर्गत थाना घुमारवीं क्षेत्र के अंतर्गत कोटलु गांव में गुरुवार को एक विशेष समुदाय द्वारा शव को कब्रिस्तान में हिंदू घरों के नजदीक दफनाने पर ग्रामीणों ने जमकर विवाद हुआ। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाबुझा कर मामला शांत कराया और शव को दूसरी जगह दफना दिया गया। ग्रामीणों में राजकुमार शर्मा, करमचंद, प्रवीण कुमारी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, विद्या देवी, रोशन लाल, मनोहर लाल, सुंदर राम, जगदीश कुमार, कंचन माला देशराज राकेश सुरेश प्रीतम वचित्र सिंह सहित लगभग 60 ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह पर शव को दफनाया गया। वह सरकारी भूमि है और उनके घरों के बिल्कुल साथ में है, जिसे उन्होंने विरोध किया, लेकिन दूसरे समुदाय के लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।
पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण उन्होंने शव को सरकारी भूमि पर दफना दिया गया, जबकि उनका कब्रिस्तान के लिए जगह मुहैया करवाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशष समुदाय द्वारा जानबूझकर माहौल को खराब करने के उद्देश्य से शव को उनके घरों के साथ में सरकारी भूमि पर दबाया गया है। शव को जबरन दफनाने के मामले में लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। दोनों पक्षों में तनाव जैसे हालात बन गए है। मौके पर पंचायत को भी बुलाया गया।#BilaspurNews #KotluVillage #HimachalPolice #CommunityDispute #Ghumarwin #HimachalNews #LawAndOrder #DistrictAdministration

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000