खाद्य आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर, राशन न मिलने पर करें शिकायत – भारत केसरी टीवी

खाद्य आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर, राशन न मिलने पर करें शिकायत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश के राशन कार्ड उपभोक्तओं के लिए लिए राहत की खबर है। अब अगर किसी को राशन नहीं मिल रहा, राशन की पर्ची में गलती है या डिपो समय पर नहीं खुलता, तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर की जा सकती है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह नंबर जारी किया है। प्रदेश में 5100 से अधिक राशन डिपो हैं, जिनमें लोगों को सस्ती दरों पर लोगों को राशन उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अलावा साढ़े 19 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें राशन दिया जाता है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के टोल फ्री नंबर से उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान हो सकेगा। राशन डिपो समय पर नहीं खुलता या फिर कई दिनों तक बंद रहता, लोगों को राशन डिपो में राशन पूरा नहीं मिल रहा है या फिर डिपो के राशन में आटा, चावल व दालों की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसके अलावा सरसों तेल और रिफाइंड तेल नहीं मिला रहा है, तो उपभोक्ता किसी भी समय खाद्य आपूर्ति विभाग के इस टोल फ्री नंबर 1967 शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। राशन डिपो से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए उपभोक्ता खाद्य आपूर्ति विभाग के इस टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
कंप्लेट पर तुरंत होगा एक्शन
खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने बताया कि अगर किसी उपभोक्ता को डिपो में परेशानी आती है तो वह सीधे 1967 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकता है। विभाग की टीम उपभोक्ताओं की शिकायतों का 24 घंटे के अंदर समाधान करती है।

#RationAlert#TollFreeHelp

#NoRationNoExcuse

#ConsumerFirst

#GovtActionMode

#RationHelpline

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000