19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में 37वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया – भारत केसरी टीवी

19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में 37वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में 37वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Advertisement

सराहन (रामपुर बुशहर): 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) बॉण्डा, सराहन में वाहिनी का 37वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री श्रीपाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत वाहिनी के परेड ग्राउंड में सुसज्जित परेड का आयोजन किया गया, जिसमें कमांडेंट ने सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कमांडेंट श्री श्रीपाल ने बताया कि 19वीं वाहिनी का इतिहास वीरता और गौरव से भरा रहा है। इस वाहिनी को अब तक 01 शौर्य चक्र, 01 सेना मेडल, 03 राष्ट्रपति पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री तथा 32 पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री से सम्मानित किया जा चुका है।

स्थापना दिवस के अवसर पर वाहिनी के पदाधिकारियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इसके साथ ही वाहिनी क्षेत्र में निवासरत सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भव्य भोजन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप-सेनानी श्री अखिलेश ठाकुर, उप-सेनानी/जीडीओ श्री देशराज, सहायक सेनानी/अभियंता श्री नवनीत सिंह एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000