दो दिन तक रहेगा मौसम साफ, 27 को हो सकती है बारिश और बर्फबारी; ऊना में तापमान पहुँचा इतना – भारत केसरी टीवी

दो दिन तक रहेगा मौसम साफ, 27 को हो सकती है बारिश और बर्फबारी; ऊना में तापमान पहुँचा इतना

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27 अक्तूबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बदले मौसम के बीच न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है।

Advertisement

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली। वीरवार रात को पंडोह में 24.5, मंडी में 16.2, सराहन में 15.5, जोगिंद्रनगर में 12.0, गोहर में 9.0, नारकंडा में 7.5, भुंतर में 4.8, रामपुर में 2.6, जुब्बड़हट्टी में 1.6 और सुंदरनगर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से राज्य में फिर से बारिश-बर्फबारी का दाैर शुरू हो सकता है।

Advertisement

28 से 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, कुकुमसेरी में 1.0, कल्पा में 3.1, नारकंडा में 4.2, मनाली में 5.4, रिकांगपिओ में 6.3, कुफरी में 8.1, भुंतर में 8.5, सोलन में 10.0, ऊना में 11.4, हमीरपुर में 11.7, धर्मशाला में 12.1, मंडी में 12.5, कांगड़ा में 13.0, बिलासपुर में 14.2 और नाहन में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऊना 33.2
हमीरपुर 31.8
बिलासपुर 30.9
कांगड़ा 30.0
नाहन 27.7
धर्मशाला 27.1
सोलन 25.0
मंडी 24.8
शिमला 21.8
मनाली 18.8

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27 अक्तूबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर…

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000