शिक्षकों को हर हाल में पास करना होगा टेट, शिक्षा विभाग के निर्देश, इन शिक्षकों का मांगा रिकॉर्ड – भारत केसरी टीवी

शिक्षकों को हर हाल में पास करना होगा टेट, शिक्षा विभाग के निर्देश, इन शिक्षकों का मांगा रिकॉर्ड

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद शिक्षा विभाग के निर्देश, बिना टेट शिक्षकों का मांगा रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश में कार्यरत ऐसे शिक्षकों, जिन्होंने अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें अब 31 अगस्त 2028 तक हर हाल में टेट पास करनी होगी। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने बिना टीईटी वाले सभी कार्यरत शिक्षकों की जिला-वार सूची 15 दिनों के भीतर निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में की जा रही है। राज्य सरकार के शिक्षा सचिव के दो जुलाई, 2026 के पत्र के आधार पर सभी जिला उपनिदेशकों को तत्काल प्रभाव से निर्देश लागू करने को कहा गया है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी पात्र शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता के बारे में पूरी जानकारी दी जाए और उन्हें परीक्षा पास करने के लिए उपलब्ध प्रत्येक अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाए। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली प्रत्येक टीईटी परीक्षा की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा संबंधित शिक्षकों की परीक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर टीईटी की प्रगति का नियमित रिकॉर्ड तैयार करने और समय-समय पर इसकी निगरानी करने को भी कहा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000