समाज को एकजुट रखने में संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव आवश्यक – डॉ. शांडिल – भारत केसरी टीवी

समाज को एकजुट रखने में संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव आवश्यक – डॉ. शांडिल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बघाटी सामाजिक संस्था सोलन द्वारा आयोजित ‘बघाट दिवस’ समारोह सम्पन्न

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव समाज को एकजुट रखता है। डॉ. शांडिल आज सोलन के ब्रुरी में बघाटी सामाजिक संस्था सोलन द्वारा आयोजित ‘बघाट दिवस’ समारोह के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व स्वर्गीय राजा दुर्गा सिंह की 124वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित की।

उन्होंने कहा कि बघाटी संस्कृति, भाषा, लोक परंपराएं और रीति-रिवाज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं। इनका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि बघाटी सामाजिक संस्था, बघाटी संस्कृति को एकजुट करने और इसका संरक्षण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने बघाटी सामाजिक संस्था को ‘बघाट दिवस’ के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से परिचित करवाता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वह अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय भाषा, परम्पराओं, व्यंजनों आदि से भविष्य पीढ़ी को रू-ब-रू करवाते रहे।

डॉ. शांडिल ने बघाटी सामाजिक संस्था को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

बघाटी सामाजिक संस्था सोलन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा बघाट बोली, लोक संस्कृति, लोक परम्परा तथा लुप्त होने वाले रीति रिवाजों पर चर्चा भी की गई।

कार्यक्रम में बघाटी सामाजिक संस्था सोलन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर बघाटी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जय प्रकाश, ग्राम पंचायत जौणाजी के प्रधान सचिन कश्यप, ग्राम पंचायत पड़ग के उप प्रधान विक्रांत वर्मा, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रमेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, नगर निगम सोलन के पार्षद रोहित भारद्वाज, राज परिवार से कर्ण सिंह कंवर, बघाटी सामाजिक संस्था सोलन के महासचिव रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष परमानन्द शर्मा, शेर सिंह ठाकुर, डॉ. लेख राज शर्मा, मदन हिमाचली, विजय पुरी, संजय शर्मा, सक्षम शर्मा, लक्ष्मी दत्त शर्मा, विकास ठाकुर, उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थि

त थे।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000