मुख्यमंत्री ने कनाडा में भारतीय प्रवासियों को दी शुभकामनाएं, हिमाचल आने और निवेश करने का दिया आमंत्रण – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने कनाडा में भारतीय प्रवासियों को दी शुभकामनाएं, हिमाचल आने और निवेश करने का दिया आमंत्रण

शिमला मदन शर्मा 6 अक्टूबर, 2025

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओटावा (कनाडा) के ऐतिहासिक पार्लियामेंट हिल में आयोजित कुल्लू दशहरा के भव्य उत्सव के अवसर पर एक विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से भारतीय प्रवासी समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह कार्यक्रम सांसद मेरी-फ्रांस लैलोंड (Marie-France Lalonde) द्वारा आयोजित किया गया था, जबकि इसका आयोजन हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (HPGA) ने किया।

Advertisement

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “इस अवसर पर हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के रंग-रूप वहां पूरी शान से प्रदर्शित होंगे, जो विदेश में रह रहे हिमाचलियों को अपने घर का अहसास कराएंगे। विदेशों में बसे सभी हिमाचली हमारे राज्य के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं। मैं कनाडा में बसे सभी लोगों को हिमाचल आने और यहां निवेश के अवसरों को तलाशने के लिए हार्दिक आमंत्रण देता हूं।”

Advertisement

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें विश्वप्रसिद्ध हिमाचली लोक नृत्य ‘नाटी’, पारंपरिक रामलीला और सभी अतिथियों के लिए परोसी गई प्रामाणिक हिमाचली धाम शामिल रही।

Advertisement

इस आयोजन में 35 से अधिक क्षेत्रीय समुदाय संगठनों ने भाग लिया, जो हिमाचली प्रवासी समुदाय की एकता और सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक रहा।
HPGA की ओर से सह-संस्थापक भाग्य चंदर, अरुण चौहान और विवेक नज़्ज़र ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रेरणादायक संदेश एवं हिमाचली संस्कृति को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों से प्रवासी हिमाचलियों को गर्व का अनुभव हुआ है।

इस अवसर पर भारत के उप उच्चायुक्त, वरिष्ठ राजनयिक, समुदाय के नेता और अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000