राज्यपाल ने ठियोग में एल्ब्रस रिज़ॉर्ट का किया उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने ठियोग में एल्ब्रस रिज़ॉर्ट का किया उद्घाटन

शिमला,मदन शर्मा 27 सितंबर, 2025

Advertisement

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिले के ठियोग में एल्ब्रस रिज़ॉर्ट का उद्घाटन किया।

Advertisement

इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा, “पर्यटन हिमाचल की अर्थव्यवस्था के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक है। हर नई पहल के साथ हम न केवल राज्य की पहचान को एक वैश्विक गंतव्य के रूप में सुदृढ़ कर रहे हैं बल्कि स्थानीय समुदायों और युवाओं को सशक्त बनाने के अवसर भी पैदा कर रहे हैं।”

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आतिथ्य-सत्कार के लिए विश्वभर में जाना जाता है और यह पर्यटकों की पसंदीदा जगह रहा है। पर्यटन का पुनर्जीवन न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

एल्ब्रस रिज़ॉर्ट का शुभारंभ इस क्षेत्र के आकर्षण को और बढ़ाएगा, जहाँ सैलानियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती का अनूठा अनुभव मिलेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000