एनएच की खस्ता हालत पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, सनवारा टोल प्लाजा पर वसूली पर रोक – भारत केसरी टीवी

एनएच की खस्ता हालत पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, सनवारा टोल प्लाजा पर वसूली पर रोक

शिमला। मदन शर्मा 19 सितंबर

Advertisement

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने परवाणू-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग की दयनीय स्थिति पर सख्ती दिखाते हुए सनवारा टोल प्लाजा पर टोल वसूली पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि 20 सितंबर से 30 अक्तूबर तक किसी भी वाहन चालक से टोल नहीं लिया जाएगा।

Advertisement

न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान सोलन के उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सड़क की मरम्मत और सुधार कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें। साथ ही, डीसी को कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी नजर रखने के आदेश दिए गए।

Advertisement

हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग को कैथलीघाट से शिमला तक सड़क मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि परवाणू-शिमला एनएच से रोज़ाना 10 से 15 हजार वाहन गुजरते हैं और टोल से लाखों रुपये की आय होती है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति खराब होने से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।

Advertisement

हाईकोर्ट के इस फैसले से फिलहाल वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000