साढ़े 5 लाख के जेबर और मोबाइल,चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

साढ़े 5 लाख के जेबर और मोबाइल,चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 07-01-2025, सोलन निवासी श्री नरेश ठाकुर द्वारा पुलिस थाना सदर, सोलन में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 06-01-2025 को शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा लोहे की अलमारी को क्षतिग्रस्त कर सोने-चांदी के आभूषण एवं एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत ₹5,50,000/- आंकी गई।

Advertisement

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर, सोलन में प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया एवं जांच प्रारंभ की गई।

Advertisement

तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी की गिरफ्तारी
जांच के दौरान, पुलिस टीम ने घटनास्थल का तकनीकी विश्लेषण करते हुए लगातार छानबीन जारी रखी। दिनांक 05-02-2025, पुलिस टीम ने इस मामले में मुख्य आरोपी को देंहुघाट में ट्रेस किया। पूछताछ के दौरान आरोपी से उसके मोबाइल फोन के स्रोत के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें उसने मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। उक्त मोबाइल की शिनाख्त शिकायतकर्ता द्वारा की गई, जिससे यह पुष्टि हुई कि यह मोबाइल चोरी हुआ था।

Advertisement

गिरफ्तारी एवं अन्य मामलों में संलिप्तता
उक्त खुलासे के आधार पर, पुलिस ने सैमुअल पुत्र श्री बलराज, निवासी गांव कलोल, डा०खा० कुमारहटटी, तहसील एवं जिला सोलन (हि.प्र.) को 05-02-2025 को गिरफ्तार किया।

Advertisement

आरोपी के कब्जे से एक चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके अतिरिक्त, चोरी हुए अन्य सामान की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है:

वर्ष 2024 में पुलिस थाना सदर, सोलन में दर्ज चोरी का मामला: एक दुकान के गल्ले से ₹20,000/- की नकदी चोरी की थी।
पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज चोरी का मामला: जिसमें ₹43,000/- मूल्य की संपत्ति चोरी की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 06-02-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच निरंतर जारी है।

पुलिस विभाग आम जनता से आग्रह करता है कि यदि किसी के पास इस संदर्भ में कोई अतिरिक्त जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000