PMGSY : हिमाचल में सड़क निर्माण का बदला नियम, पहले जमीन गिफ्ट, फिर मंजूरी के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव – भारत केसरी टीवी

PMGSY : हिमाचल में सड़क निर्माण का बदला नियम, पहले जमीन गिफ्ट, फिर मंजूरी के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

पीएमजीएसवाई के तहत शर्त, भूमि गिफ्ट करने के बाद ही मंजूरी को भेजे जाएंगे प्रस्ताव

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत अब उन्हीं गांवों में सडक़ें बनेंगी, जहां ग्रामीण सडक़ निर्माण के लिए अपनी जमीन लोक निर्माण विभाग के नाम गिफ्ट डीड करेंगे। जमीन विभाग के नाम हस्तांतरित होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। जिन गांवों में जमीन देने की औपचारिकता पूरी नहीं होगी, उनके सडक़ प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ाए जाएंगे। पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में लोक निर्माण विभाग ने यह व्यवस्था अपनाने का फैसला किया है। अहम है कि लोक निर्माण विभाग ने पीएमजीएसवाई-चार के तहत 2559 नई सडक़ों के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इनमें 950 मामलों में जमीन विभाग के नाम करने की प्रक्रिया अभी अधूरी है। सबसे ज्यादा लंबित मामले शिमला, सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिलों में हैं। अब जिन गांवों के सभी जमीन मालिक गिफ्ट डीड देने की औपचारिकता पूरी करेंगे, उन्हीं के प्रस्तावों को प्राथमिकता मिलेगी।

Advertisement

पंचायत प्रधान को भी लिखित में प्रमाणित करना होगा कि गांव के लोगों ने सडक़ के लिए जमीन देने की सहमति दी है। दरअसल, जमीन के मुआवजे को लेकर लोक निर्माण विभाग पर पहले ही बड़ी देनदारी है। वहीं पुरानी सडक़ों के निर्माण के दौरान जमीन मालिकों को मुआवजा नहीं मिलने से कई मामले कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं। ऐसे में विभाग नई सडक़ों के निर्माण से पहले ही जमीन अपने नाम करवाना चाहता है। बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना की वर्ष 2012 की गाइडलाइन में भी केंद्र सरकार ने साफ किया है कि जमीन अधिग्रहण का खर्च नहीं देती। यह जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000