हिमकेयर क्लेम में 160 निजी अस्पताल राडार पर – भारत केसरी टीवी

हिमकेयर क्लेम में 160 निजी अस्पताल राडार पर

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

SIT ने खंगाला रिकार्ड, विजिलेंस-ऑडिट विभाग भी कर रहा जांच

हिमाचल प्रदेश की महत्त्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना हिमकेयर के तहत किए गए उपचार दावों की जांच में निजी अस्पताल भी विजिलेंस की राडार पर हैं। आईजीएमसी के अलावा विजिलेंस निजी अस्पतालों द्वारा हिमकेयर के तहत किए गए क्लेम की जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, हिमकेयर योजना के तहत करीब 160 निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड एसआईटी खंगाल रही है। विजिलेंस की एसआईटी इन दावों से जुड़े दस्तावेज, मरीजों के उपचार का रिकॉर्ड, भुगतान प्रक्रिया और अन्य संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर रही है। एसआईटी की टीम अस्पताल में मौजूद रहकर रिकॉर्ड का मिलान कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सभी दावे नियमानुसार किए गए थे या नहीं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत किए गए क्लेम की जांच के लिए विजिलेंस को औपचारिक अनुमति दे दी है।  इसके बाद गठित एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में किए गए भुगतान की पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, प्रदेश सरकार का ऑडिट विभाग भी हिमकेयर योजना के तहत हुए भुगतान और क्लेम की अलग से जांच कर रहा है। ऑडिट के माध्यम से वित्तीय प्रक्रियाओं और भुगतान की वैधता का परीक्षण किया जा रहा है, जबकि विजिलेंस संभावित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के पहलुओं की जांच कर रही है।

गड़बड़ पर होगी कड़ी कार्रवाई
आईजीएमसी के अलावा विजिलेंस की एसआईटी ने निजी अस्पतालों के हिमकेयर से जुड़े रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांच में मरीजों के उपचार, भर्ती, बिलिंग, भुगतान और क्लेम से संबंधित सभी दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000