भाजपा संजौली मंडल पहुंचे रामचंद्र लिया नुकसान का जायजा – भारत केसरी टीवी

भाजपा संजौली मंडल पहुंचे रामचंद्र लिया नुकसान का जायजा

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 03/09/2025

Advertisement

बेनमौर वार्ड में राम चंद्र चौक के समीप भूस्खलन से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव दृष्टा, पूर्व पार्षद किमी सूद, शुभ महाजन, पीयूष नेगी और जोगिंदर चौहान पहुंचे।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने प्रशासन से बात कर इस भारी नुकसान से स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की। मौके पर स्थितियां काफी नाजुक है जहां प्रशासन को 24 घंटे इस स्थान की कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

Advertisement

प्रत्याशी संजय सूद ने कहा कि पिछले साल भी यहां पर इसी स्थान पर नुकसान हुआ था पर जो लाखों में पैसा खर्च कर डंगे लगाने का काम किए वह ठीक प्रकार और उचित गुणवत्ता के साथ नहीं हुआ जिसके कारण इस साल एक बार फिर जनता को इसका खामियाजा पड़ा। इससे पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और जिन लोगों ने यहां पर रख रखाव का काम किया था उनसे भी कड़ी पूछताछ करनी चाहिए।

Advertisement

मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि रामचंद्र चौक के पास जो नुकसान हुआ है इसको ठीक करने के लिए लंबा समय लगेगा। पी डब्लू डी और नगर निगम के बीच सामान्य की कमी के चलते इस जगह यानी रामचंद्र चौक के मरम्मत कार्य में विलंब होता दिखाई दे रहा है। हम प्रशासन के यह भी निवेदन करते है की जो लोग वहां पर अभी भी रह रहे हैं उनको सरकारी मकान देकर दूसरे मकान में स्थानांतरण करना चाहिए यह वहां की जनता की प्रमुख मांग है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000