3. “अमेरिका का बड़ा हमला, भारत का कड़ा जवाब | Trade War” – भारत केसरी टीवी

3. “अमेरिका का बड़ा हमला, भारत का कड़ा जवाब | Trade War”

नई दिल्ली (भारत केसरी टीवी):

Advertisement

भारत पर अपनी टैरिफ नीति को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब अपने ही देश में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारत में पूर्व अमेरिकी प्रभारी डोनाल्ड हेफ्लिन ने ट्रंप सरकार के इस फैसले को “काफी पेचीदा” बताया है।

Advertisement

इसी बीच, ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकार और अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने भारत सरकार को रूसी तेल आयात के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि भारत रूसी कच्चे तेल की खरीद पर अंकुश लगाने में असफल रहता है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति किसी भी सूरत में टैरिफ हटाने के पक्ष में नहीं होंगे।

Advertisement

हैसेट ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता लगातार कठिन होती जा रही है और भारत अमेरिकी उत्पादों के लिए अपने बाजार खोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर भारत झुकने को तैयार नहीं होगा, तो राष्ट्रपति ट्रंप भी झुकने वालों में नहीं हैं।”

Advertisement

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने बुधवार को भारत से आयातित वस्तुओं पर शुल्क को दोगुना कर 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। यह दर ब्राजील को छोड़कर किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक है। इसके अलावा, भारत द्वारा रूस से खरीदे जाने वाले कच्चे तेल पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स भी लगा दिया गया है।

हैसेट ने यह दावा भी किया कि राष्ट्रपति ट्रंप का यह कदम केवल टैरिफ तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है, ताकि शांति समझौते को आगे बढ़ाया जा सके और लाखों लोगों की जान बचाई जा सके।

भारत ने हालांकि स्पष्ट कर दिया है कि वह अमेरिकी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000