बंगाल में थमा चुनावी शोर, आखिरी दिन Narendra Modi, Mamata Banerjee और Amit Shah ने झोंकी पूरी ताकत, कल वोटिंग – भारत केसरी टीवी

बंगाल में थमा चुनावी शोर, आखिरी दिन Narendra Modi, Mamata Banerjee और Amit Shah ने झोंकी पूरी ताकत, कल वोटिंग

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

आखिरी दिन पीएम मोदी-ममता और शाह ने झोंकी ताकत, कल दूसरे चरण के लिए होगी वोटिंग

Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर थमने से पहले राजनीतिक दलों ने अपने अभियान को अंतिम दौर में पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाया। चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दलों और कांग्रेस के नेताओं ने जनसभाओं, रोड शो और जमीनी संपर्क के जरिए मतदाताओं को साधने की पूरी कोशिश की। बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होना है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आक्रामक प्रचार अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री ने हुगली के आरामबाग और उत्तर 24 परगना के बांगांव में जनसभाओं को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, कुप्रशासन और सिंडिकेट व्यवस्था को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की स्थिति खराब हुई है और संदेशखाली जैसी घटनाएं इसका उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया और कहा कि केंद्र सरकार ने जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य को दोगुना किया है, खरीद बढ़ाई है और जूट उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए नीतियां बनाई हैं। दूसरी ओर अमित शाह ने रैलियां और रोड शो करते हुए कई लोकलुभावन वादे किए।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को प्रति माह तीन हजार रुपए की सहायता दी जाएगी तथा गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए दिए जाएं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000