मानसून सत्र के दौरान कानून व्यवस्था पर रखें पैनी नजर – जिला दण्डाधिकारी – भारत केसरी टीवी

मानसून सत्र के दौरान कानून व्यवस्था पर रखें पैनी नजर – जिला दण्डाधिकारी

शिमला आरती शर्मा 17 अगस्त 2025

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र-2025 के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर दृष्टि से पैनी नजर रखे ताकि इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

Advertisement

यह बात जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ बचत भवन में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितम्बर, 2025 तक चलेगा। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारी आपस में समन्वय के साथ कार्य करें ताकि मानसून सत्र का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

जिला प्रशासन ने 05 सेक्टर में बांटा विधानसभा क्षेत्र
जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि मानसून सत्र के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभा और इसके आसपास के क्षेत्र को 05 सेक्टर में बांटा है और प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन सेक्टरों में विधानसभा काम्प्लेक्स के साथ विधानसभा चौक, सिसील होटल के समीप अम्बेडकर चौक चौड़ा मैदान, विधानसभा बाइफेरकेशन कार्ट रोड केनेडी चौक से चौड़ा मैदान, कार्ट रोड तथा सीटीओ शामिल है।

Advertisement

व्यापक सुरक्षा योजना तैयार – एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के लिए व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की जा चुकी है और सम्बंधित सभी पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग भी की जा चुकी है ताकि किसी भी व्यक्ति द्वारा इस दौरान कानून एवं व्यवस्था का उल्लंघन न हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा हर पहलू पर पैनी नजर रखी जाएगी। वही सीआईडी के साथ भी आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में यह रहे उपस्थित
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।
– ०-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000