शिमला न्यूज: में बारिश शुरू, कूल-कूल हुआ वैदर, जानें कब तक प्रदेश में खराब रहेगा मौसम

 

Advertisement

शिमला। शनिवार को राजधानी शिमला में बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम ठंडा हो गया है। धर्मशाला और मनाली में शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई। शिमला में बादल छाए रहे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भी मौसम मिला जुला रहने का पूर्वानुमान है। रविवार से बारिश के आसार हैं। 29 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। उधर, भारी बारिश होने के कारण मनाली-लेह सड़क पर वीरवार रात करीब दो बजे भारी मलबा स्नो गैलरी में भर गया। साथ ही धुंधी में भी भूस्खलन हो गया। इस वजह से मनाली-लेह मार्ग लगभग सात घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा। प्रदेश में अभी तक 40 सड़कें और 14 ट्रांसफार्मर बंद हैं।

Advertisement

25 से 29 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34, बिलासपुर-कांगड़ा में 33 और हमीरपुर-चंबा में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर को शहर में बादल छाने के साथ शाम को धुंध पड़ गई। धर्मशाला में 10 और मनाली में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। वीरवार रात भी सिर्फ धर्मशाला में बारिश हुई। अन्य जगह मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 से 29 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान जताया है। 27 और 28 अगस्त के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Advertisement

 

Advertisement

दोपहर बाद बहाल हुई सड़क
बीआरओ ने मशीनरी और मजदूरों की सहायता से शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे मनाली-लेह सड़क एकतरफा यातायात के लिए बहाल कर दी। दोपहर लगभग एक बजे सड़क को दोतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू हो पाई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि इस दौरान वाहनों को रोहतांग दर्रा होकर भेजा गया। हालांकि, दोपहर तक इसे सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000