शूलिनी मेले व समर फेस्टिवल को लेकर सोलन पुलिस सतर्क, प्रवासी श्रमिकों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी – भारत केसरी टीवी

शूलिनी मेले व समर फेस्टिवल को लेकर सोलन पुलिस सतर्क, प्रवासी श्रमिकों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी

सोलन, मदन शर्मा 13 जून 2025

Advertisement

जिला सोलन में शूलिनी महोत्सव और समर फेस्टिवल जैसे प्रमुख आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला पुलिस ने कमर कस ली है। बाहरी राज्यों से बढ़ते आवागमन को ध्यान में रखते हुए सोलन पुलिस द्वारा प्रवासी श्रमिकों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मई महीने से अब तक कुल 328 प्रवासी श्रमिकों का सत्यापन किया गया है। सत्यापन के दौरान सभी श्रमिकों के स्ट्रेंजर रोल बनाए गए और उन्हें संबंधित थाना क्षेत्रों को प्रेषित किया गया।

Advertisement

सत्यापन के दौरान 20 से अधिक ऐसे लोग पाए गए जिनके पास अपनी पहचान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। ऐसे लोगों के फोटोग्राफ्स व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें जिला सोलन से बाहर भेज दिया गया। अब जिला में प्रवेश केवल सही पहचान पत्रों की जांच के बाद ही सुनिश्चित किया जा रहा है।

Advertisement

सोलन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले में किसी भी तरह की अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और आम जनता के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000