सोलन: मारपीट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे गए – भारत केसरी टीवी

सोलन: मारपीट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे गए

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन पुलिस ने चर्चित मारपीट मामले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले के अन्वेषण के दौरान सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण एवं परीक्षण किया गया। जांच के आधार पर मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की गई।

पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने मामले में संलिप्त मृत्युंजय वशिष्ठ (21), निवासी कोटलानाला सोलन, रुद्र ठाकुर (18), निवासी बेर गांव चंबाघाट तथा शिवसागर (22), निवासी धोबीघाट सोलन को 1 जून 2026 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार, 2 जून 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से मामले के विभिन्न पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान प्राप्त होने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

#Solan #HimachalPradesh #PoliceInvestigation #CrimeNews #BharatKesariTV

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000