अब उत्तराखंड में आर्मी का सामान ले जा रही ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर मिला सिलेंडर – भारत केसरी टीवी

अब उत्तराखंड में आर्मी का सामान ले जा रही ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर मिला सिलेंडर

रूडक़ी। इन दिनों देश में रेल पटरियों पर अवरोधक या फिर गैस सिलेंडर रखकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश हो रही है। अब उत्तराखंड के रुडक़ी में रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी को पलटाने की साजिश के तहत रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखे गए थे।

Advertisement

जिस ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला, उससे सेना के सामान को ले जा रही मालगाड़ी का मूवमेंट होना था। लोको पायलट की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर को कब्जे में लिया। रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रैक पर करीब पांच किमी तक सघन चेकिंग अभियान चलाया।

Advertisement

अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है कि सिलेंडर ट्रैक पर कहां से आया। सिलेंडर को ढंडेरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पास रखवा दिया गया है। सूचना पाकर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त शानमूंग वडिवाल एस भी मौके पर पहुंच गए थे। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000