जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

B.R.Sarena सोलन दिनांक 05.06.2025
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नल जल मित्र पूर्णतया प्रशिक्षित होना चाहिए ताकि जल जीवन मिशन को सफल बनाया जा सके। मनमोहन शर्मा गत दिवस ज़िला जल स्वच्छता मिशन द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ज़िला के अंतर्गत 101 जल परियोजनाएं कार्य कर रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत कसौली क्षेत्र में उठाऊ पेयजल योजना के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक कुशल व्यक्ति को प्रशिक्षित करने के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नल जल मित्र ग्राम पंचायत व ग्रामीण स्तर पर एक बहु-कुशल स्थानीय व्यक्ति होगा जोकि जलापूर्ति के बुनियादी ढांचे का संचालन और रखरखाव कुशलता से करेगा।
उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अर्की उपमण्डल में 17 योजनाएं, बद्दी में 15, धर्मपुर में 11, नालागढ़ में 34 तथा सोलन में 08 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 16 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने सभी परियोजनाओं की जीयो टैगिंग करवाने के भी निर्देश दिए।
मनमोहन शर्मा ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आगामी माह में होने वाली ग्राम सभा की बैठकों में हर घर जल प्रमाणिकरण कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जल जनित रोगों से बचाव के दृष्टिगत समय-समय पर पेयजल के सैंपल जांच करवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता नीरज गुप्ता, जल शक्ति विभाग धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता सुभाष चंदर, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, जल शक्ति विभाग सोलन के अधिशाषी अभियंता आशीष राणा, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र प्रकाश राणा, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000