जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी हादसे का शिकारः रामबन में तीन जवानों की दर्दनाक मौत, हाईवे पर निकलने को लेकर अलर्ट जारी डुआ था – भारत केसरी टीवी

जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी हादसे का शिकारः रामबन में तीन जवानों की दर्दनाक मौत, हाईवे पर निकलने को लेकर अलर्ट जारी डुआ था

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाकेमें रविवार को सेना का एक वाहन 600 मीटर गहरीखाई में गिर गया। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई।
मृतक जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार
और मन बहादुर के रूप में हुई है।

Advertisement

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सेना का वाहन जम्मू
से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। करीब साढे
11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने
कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गईं। सेना,
पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन
चला रहे हैं।

Advertisement

शुक्रवार को रामबन में बादल फटने से भारी नुकसान
हुआ था। सड़क पर मडस्लाइडिंग (कीचड़) के चलते
NH-44 को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया था।
प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया था कि हाईवे क्लियर
होने की जानकारी मिलने के बाद ही सफर के लिए
निकले।

इससे पहले, 4 जनवरी को बांदीपोरा जिले में सेना
का ट्रक खाई में गिरने से 4 जवानों की मीत हुई थी।
2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ट्रक में 6
जवान ही सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा
जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000