भाखली खड्ड में 5 हजार ट्राउट फिंगरलिंग्स का संग्रहण: नीतू सिंह – भारत केसरी टीवी

भाखली खड्ड में 5 हजार ट्राउट फिंगरलिंग्स का संग्रहण: नीतू सिंह

मंडी

Advertisement

मंडी जिला के जंजैहली में आज भाखली खड्ड में 5000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का सफलतापूर्वक संग्रहण किया गया। यह जानकारी सहायक निदेशक, मत्स्य मंडल मंडी नीतू सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि यह ब्राउन ट्राउट की फिंगरलिंग्स विभागीय ट्राउट फार्म बरोट में उत्पादित की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में ट्राउट एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय मछुआरों की आय को बढ़ाना है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जंजैहली क्षेत्र के 91 मछुआरों को अब तक मछली पकड़ने के लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं तथा लगभग 80 मछुआरों का पंजीकरण नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा चुका है।

Advertisement

इस अवसर जंजैहली पंचायत की प्रधान  रक्षा कुमारी, मत्स्य अधिकारी ट्राउट फार्म जंजैहली नीलमणी ठाकुर, मत्स्य क्षेत्रीय सहायक विवेक ठाकुर व स्थानीय मछुआरे भी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000