भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कसुम्पटी विधानसभा की जनता के बिच रहे – भारत केसरी टीवी

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कसुम्पटी विधानसभा की जनता के बिच रहे

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 17/04/25

Advertisement

क्षेत्र में प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत ब्लॉग, दोपहर बाद 2 बजे ग्राम पंचायत दरभोग और शाम 4 बजे ग्राम पंचायत दहना में डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत घर घर संपर्क योजना चलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल ठाकुर द्वारा की गई।

Advertisement

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा डॉ आंबेडकर को राजनीति से बहार रखने का प्रयास किया। डॉ. अंबेडकर को संविधान सभा चुनाव में कांग्रेस के विरोध के कारण हार का सामना करना पड़ा, जिसकी अगुवाई बॉम्बे के प्रीमियर बी.जी. खरे ने की। बंगाल से जोगेन्द्र नाथ मंडल के समर्थन से वे चुने गए, लेकिन कांग्रेस द्वारा बारीसाल, जेसोर-खुलना और फरिदपुर जैसे क्षेत्र पाकिस्तान को सौंप दिए जाने के बाद उन्हें पुनः चुनाव लड़ना पड़ा। हिन्दू महासभा नेता एम.आर. जयकर ने पुणे सीट खाली की, जिससे डॉ. अंबेडकर संविधान निर्माण में पुनः अपनी भूमिका निभा सके।पंडित नेहरू ने एडविना माउंटबेटन को लिखे एक पत्र में यह गर्व से बताया था कि उन्होंने कैसे डॉ. अंबेडकर को संसद में चुने जाने से रोकने में भूमिका निभाई।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस ने डा. भीमराव आंबेडकर का हमेशा अपमान किया। आंबेडकर संविधान के संरक्षक रहे, जबकि कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई। आंबेडकर समानता लाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने वोट बैंक का वायरस फैलाया। वोट बैंक को खुश करने के लिए वक्फ कानून को संविधान से ऊपर कर दिया। वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर भूमि का ईमानदारी से प्रयोग होता तो मुस्लिम समाज के युवाओं को पंक्चर नहीं बनाना पड़ता। कांग्रेस को अगर मुस्लिमों से इतना ही प्रेम है तो किसी मुसलमान को पार्टी अध्यक्ष बनाए। संसद में टिकट देते हैं तो 50 प्रतिशत मुसलमानों को दें, जीतकर आएंगे तो अपनी बात बताएंगे।
नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अंबेडकर जी की तभी याद आती है जब उनको वोट चाहिए होती है उससे पहले अंबेडकर जी की याद कांग्रेस पार्टी को कभी नहीं आती। हम कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं की भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में आपने क्या-क्या कार्य किया वह जनता के समक्ष रखें ? सवाल तो कांग्रेस के नेताओं से यह बनता है कि अंबेडकर जी का अपमान आपने कितनी बार किया ? अपने समय रहते अंबेडकर जी को सम्मान क्यों नहीं दिया ? अगर यह सवाल कांग्रेस नेताओं के सामने रख जाए तो वह मौन हो जाते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में नंद राम कश्यप, कंगना धीमान, संतोष शर्मा, अमर सिंह कश्यप और अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000