660 नए मोबाइल टावरों से हिमाचल के सभी गाँव होंगे नेटवर्क से लैस: केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया – भारत केसरी टीवी

660 नए मोबाइल टावरों से हिमाचल के सभी गाँव होंगे नेटवर्क से लैस: केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

धर्मशाला, 4 अप्रैल 2025 | संवाददाता

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सभी गाँवों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यसभा में जानकारी देते हुए केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि प्रदेश में 660 नए मोबाइल टावर स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Advertisement

अब तक प्रदेश के 12 जिलों में 423 टावर स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे 66% कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य के दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी नेटवर्क विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। इन इलाकों के लिए 38 टावरों का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 37 टावर पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

Advertisement

इसके अतिरिक्त, सुरक्षा कारणों से तीन बॉर्डर इनपुट/आउटपुट टावर लगाए जाएंगे।

Advertisement

भारत बना पूरी तरह स्वदेशी 4G नेटवर्क लागू करने वाला पांचवां देश

संचार मंत्री ने बताया कि BSNL द्वारा शुरू किए गए 4G रोलआउट में पूरी तरह स्वदेशी उपकरणों का उपयोग किया गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारत, फिनलैंड, स्वीडन, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद पांचवां ऐसा देश बन गया है जिसने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से 4G नेटवर्क को लागू किया है।

BSNL को 18 साल में पहली बार मुनाफा

श्री सिंधिया ने यह भी बताया कि BSNL ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में 262 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 1500 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज किया है। यह बीते 18 वर्षों में पहली बार है जब कंपनी को इतना बड़ा लाभ हुआ है।

देशभर में 4G अपग्रेड की बड़ी योजना

हिमाचल प्रदेश के 24 टू-जी टावरों को 4G में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 में 26,316 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की गई थी, जिसके तहत देशभर के 3,001 टू-जी टावरों को 4G नेटवर्क में बदला जाएगा।

मंत्री ने बताया कि माओवादी/लेफ्ट विंग प्रभावित क्षेत्रों में 1,884 करोड़ रुपये की लागत से 2,343 टावरों को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही 26 राज्यों के सामान्य क्षेत्रों में 655 टावरों को भी 4G नेटवर्क में बदला जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000