दवाडा व झलोगी के पास भूस्खलन के कारण फंसे छोटे वाहन वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित निकाले, यात्रियों व वाहन चालकों के लिए भोजन-पानी की समुचित व्यवस्था- उपायुक्त – भारत केसरी टीवी

दवाडा व झलोगी के पास भूस्खलन के कारण फंसे छोटे वाहन वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित निकाले, यात्रियों व वाहन चालकों के लिए भोजन-पानी की समुचित व्यवस्था- उपायुक्त

B.R.Sarena मंडी, 06 अगस्त 25

Advertisement

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी से कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े स्तर पर हुए भूस्खलन के कारण फंसे लोगों एवं वाहन चालकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं। छोटे वाहनों को कुल्लू की ओर से कमांद-कटौला होकर सुरक्षित मंडी की ओर भेजा गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि दवाडा औऱ झलोगी के पास भारी भूस्खलन के कारण मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय उच्च मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। प्रशासन की ओर से थलौट से लेकर हणोगी तक विभिन्न स्थानों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सभी आवश्यक एवं त्वरित कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गत रात को ही उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी के माध्यम से इन लोगों के लिए पानी व ब्रेड सहित दूध इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बुधवार को भी सुरंग संख्या 12 के समीप वाहन चालकों एवं अन्य फंसे हुए यात्रियों के लिए भोजन इत्यादि के समुचित प्रबंध किए गए हैं। उनके लिए सुबह के नाश्ते के अलावा दोपहर भोजन की भी व्यवस्था की गई।

उपायुक्त ने बताया कि इस सड़क मार्ग को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक मशीनरी व मानव संसाधन तैनात किए गए हैं। आज छोटे वाहनों को वैकल्पिक सड़क मार्ग बजौरा-कटौला-कमांद होकर मंडी की ओर भेजा गया है। यहां से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के यात्रियों को भी सुरक्षित कुल्लू की ओर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार सायं को झलोगी में लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क मार्ग खोलना ही शेष है।

अपूर्व देवगन ने कहा कि सभी यात्रियों व अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एसडीएम बालीचौकी सहित प्रशासनिक अमला व अन्य संबंधित विभागों व एजेंसियों के अधिकारी मौके पर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रहे वाहन चालकों एवं यात्रियों से भी आग्रह किया कि वे इन मार्गों पर ट्रैफिक इत्यादि की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा करें ताकि जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000