सोलन के कई संस्थानों में निकले 105 पदों के कैंपस इंटरव्यू 20 मार्च को – भारत केसरी टीवी

सोलन के कई संस्थानों में निकले 105 पदों के कैंपस इंटरव्यू 20 मार्च को

सोलन मदन शर्मा दिनांक 15.03.2025

Advertisement

श्रीराम जनरल इनश्योरेंस कम्पनी लिमिटिड सोलन में 10 पदों तथा हिम टेकनोफोरज लिमिटिड बद्दी में 95 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 मार्च, 2025 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के शैक्षणिक योग्यता स्नातक, मशीनिस्ट, र्टनर, 10वीं, ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा व 19 से 35 वर्ष के मध्य आयु होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. से प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभाग के पोर्टल पर कैंडिडेट लॉग इन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्र व दस्तावेज़ सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 20 मार्च, 2025 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाइल नम्बर 78768-26291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
.0.

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000