सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ, मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा का किया नेतृत्व – भारत केसरी टीवी

सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ, मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा का किया नेतृत्व

शिमला, भारत केसरी टीवी 12 मार्च, 2025

Advertisement

हमीरपुर जिले के राष्ट्रीय स्तर के तीन दिवसीय सुजानपुर होली मेले का आज भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुजानपुर टीरा के ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-बिरंगे आयोजन का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पहले, उन्होंने पगड़ी समारोह में भाग लिया और ऐतिहासिक चौगान मैदान से मुरली मनोहर मंदिर तक निकली शोभायात्रा का नेतृत्व किया। इस यात्रा में सैकड़ों उत्साही लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए भाग लिया।

Advertisement

श्री सुक्खू ने इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों और हिमइरा उत्पादों से संबंधित प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया। स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार एकता, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली मेला प्रदेश की समृद्ध परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहर का सजीव उदाहरण है।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंदर पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, सुमन भारती, राजीव राणा, रणजीत वर्मा, सुभाष दधवालिया, उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत ठाकुर, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000