स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, गुग्गाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.) मदन शर्मा – भारत केसरी टीवी

स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, गुग्गाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.) मदन शर्मा

सोलन मदन शर्मा 26 जून 2025

Advertisement

नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 26 जून 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुग्गाघाट में “नशीली दवाओं का दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं जिनमें जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी सत्र मुख्य रहे।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा गुप्ता जी द्वारा की गई। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के भूगोल प्रवक्ता श्री सुशील शर्मा जी द्वारा विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई। छात्रों ने एक स्वर में नशे के विरुद्ध कार्य करने और स्वयं सदैव इससे दूर रहने का संकल्प लिया।

Advertisement

कार्यक्रम में DIET Solan की टीम, जिनमें श्रीमती तूलिका जी, श्री गोविंद ठाकुर, तथा श्री संदीप चंदेल सम्मिलित रहे, ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया और छात्रों की भागीदारी की सराहना की।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह का संचार हुआ।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर यह संकल्प लिया कि नशे के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और समाज को जागरूक करने में अपना सक्रिय योगदान देगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000