शिमला के नेरवा में सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत, 11 और 8 साल थी उम्र, कमरे में बेसुध मिलीं दोनों – भारत केसरी टीवी

शिमला के नेरवा में सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत, 11 और 8 साल थी उम्र, कमरे में बेसुध मिलीं दोनों

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

चौपाल उपमंडल की नेरवा पंचायत के अंतर्गत दूरदराज टेलर पंचायत से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। उत्तराखंड सीमा पर स्थित टेलर गांव में दो सगी बहनों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान 11 वर्षीया महक और 8 वर्षीया कनक पुत्री जितेंद्र चौहान के रूप में हुई है। 20 सितंबर की सुबह परिजनों ने दोनों बहनों को उनके कमरे में बेसुध अवस्था में पाया था। इस हृदयविदारक घटना से जहां परिजनों पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं ग्राम पंचायत टेलर सहित पूरा किरण क्षेत्र भी गहरे सदमे में है।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने दोनों बच्चियों को प्राथमिक उपचार के लिए उत्तराखंड स्थित नजदीकी त्यूणी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें त्यूणी रोहड़ू अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर दोनों को आईजीएमसी शिमला भेजा गया। वहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों बच्चियां जिंदगी की जंग हार गईं और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शिमला में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तहसीलदार नेरवा कुश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण सांप का काटना माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजह की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि रिपोर्ट में सर्पदंश से मौत की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार पीडि़त परिवार को उचित राहत राशि प्रदान की जाएगी। फिलहाल प्रशासन और परिवार दोनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000