रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा नशा निवारण पर कार्यक्रम आयोजित – भारत केसरी टीवी

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा नशा निवारण पर कार्यक्रम आयोजित

B.R.Sarena सोलन दिनांक 02.03.2025

Advertisement

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार ने कहा कि युवा नशे की लत में न पड़कर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल तथा सामाजिक कार्यों में लगाए। डॉ. अमित रंजन तलवार आज यहां ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी सोलन द्वारा नशा निवारण विषय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे है।
डॉ. अमित रंजन तलवार ने कहा कि नशा कोई भी हो वह तन, मन और धन का नाश करता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सबसे जरुरी है, कि हम स्वयं इसके प्रति जागरूक बनें, तथा अपने समाज के सभी लोगों को इस समस्या से जागरुक कर मुक्त कराएं।
उन्होंने कहा कि नशा करने वाले युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नशा निवारण पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में क्लिनिकल साइकालजिस्ट द्वारा काउसिंग कर नशा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक व्यक्ति इस सुविधा का लाभ ले सकता है।
उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सुसायटी द्वारा नशा निवारण पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम सराहनीय है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी सोलन गोपाल सिंह तथा सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी रविन्द्र सभ्रवाल ने भी नशा निवारण विषय पर अपने बहुमूल्य विचार युवाओं के साथ साझा किए।
ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. लेख राज कश्यप, प्रभार रेडक्रॉस सोलन सीमा मेहता, हरि दर्शन, शैलजा सहित लगभग 100 बच्चे इस अवसर पर उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000