जाली डिग्री के आधार पर बना वकील, बार काउंसिल में भी करवाया पंजीकरण, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

जाली डिग्री के आधार पर बना वकील, बार काउंसिल में भी करवाया पंजीकरण, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस थाना धर्मपुर, जिला सोलन में श्री सुनील दत्त, निवासी कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कालका (हरियाणा) निवासी महेश शर्मा पुत्र ब्रह्मानंद ने मानव भारती विश्वविद्यालय, लाडो सुल्तानपुर, सोलन से बी.ए. (BA) एवं एल.एल.बी. (LLB) की जाली डिग्रियां प्राप्त की हैं।

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार, महेश शर्मा ने इन्हीं जाली डिग्रियों के आधार पर बार काउंसिल, पंजाब एवं हरियाणा में स्वयं को पंजीकृत करवाया। जांच के दौरान यह पाया गया कि मानव भारती विश्वविद्यालय में बी.ए. स्नातक (2010-13) पाठ्यक्रम को उस अवधि के दौरान मान्यता प्राप्त नहीं थी, जबकि आरोपी ने इसी अवधि के लिए उक्त विश्वविद्यालय से बी.ए. की डिग्री प्राप्त करने का दावा किया था। इसके बाद, उक्त बी.ए. डिग्री के आधार पर आरोपी ने मानव भारती विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की डिग्री भी प्राप्त की और इन दस्तावेजों के आधार पर बार काउंसिल में पंजीकरण करवाया।

Advertisement

जांच के दौरान मानव भारती विश्वविद्यालय से आरोपी के बी.ए. पाठ्यक्रम से संबंधित कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके मद्देनजर, आरोपी महेश शर्मा (पुत्र ब्रह्मानंद, निवासी कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा, आयु 34 वर्ष) को नियमानुसार धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस जारी किया गया है।

Advertisement

अभियोग का अन्वेषण जारी है।

Advertisement

पुलिस थाना धर्मपुर, जिला सोलन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000