खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

मदन शर्मा

Advertisement

किन्नौर में अब तक 187 टीमों ने करवाया पंजीकरण

Advertisement

 

Advertisement

रिकांगपिओ, 26 नवंबर: प्रदेश को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को खेल गतिविधियों के माध्यम से चिट्टे एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रखने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज किन्नौर के जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) के सम्मेलन कक्ष, रिकांगपिओ में उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

बैठक में अभियान के अंतर्गत जिले में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि किन्नौर जिले में अब तक कुल 187 टीमों ने अभियान के तहत अपना पंजीकरण करवाया है, जिनमें 163 पुरुष तथा 24 महिला टीमें शामिल हैं। खेल विधाओं में सर्वाधिक पंजीकरण एथलेटिक्स में 74 तथा बैडमिंटन में 73 हुए हैं। वहीं, उपमंडल स्तर पर निचार में 111, कल्पा में 50 तथा पूह में 26 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

अभियान के तहत दस खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, रस्साकशी, बास्केटबॉल तथा फुटबॉल शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में किया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के अवसर मिलेंगे।

अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करना, उन्हें चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले में अधिक से अधिक युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के संबंध में भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने तीनों उपमंडलों के सक्षम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने उपमंडल में खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए अगले सप्ताह बैठक आयोजित कर इसकी रूपरेखा तैयार करें तथा प्रस्तुत करें।

उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने किन्नौर में सर्दियों के मौसम को देखते हुए आउटडोर खेलो को समय पर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक का संचालन कार्यवाहक युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुलदीप नेगी ने किया। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

 

बैठक में परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना, घनश्याम दास, सहायक आयुक्त उपायुक्त विपन कुमार ठाकुर, उप अधीक्षक पुलिस उमेश्वर राणा, कार्यवाहक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह भीम सिंह, कार्यवाहक उपमंडलाधिकारी नागरिक निचार नेहा नेगी, खंड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा, खंड विकास अधिकारी निचार जितेंद्र चंदेल सहित संबंधित विभागों एवं पनविद्युत परियोजनाओं के अधिकारी उपस्थित र

हे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000