साइबर फ्रॉड के इस तरीके से सावधान हो जाए हिमाचल – भारत केसरी टीवी

साइबर फ्रॉड के इस तरीके से सावधान हो जाए हिमाचल

मदन शर्मा

Advertisement

युवाओं में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, जिससे साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। युवा आकर्षक ऑफर्स और आसान जीत के लालच में फंस रहे हैं, जिससे वे अपनी निजी जानकारी और पैसे खो रहे हैं। ऐप डाउनलोड के मामले में भारत सबसे बड़ा मोबाइल गेमिंग बाजार बन चुका है। देशभर में करीब 40 करोड़ से ज्यादा गेमर्स है। ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ने जितनी तेजी से बच्चों और युवाओं को अपनी चपेट में लिया है, उतने ही इससे जुड़े साइबर फ्रॉड भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके मकडजाल में फंसकर युवा अपना कीमती वक्त तो गंवा ही रहे हैं, अपनी कमाई से भी हाथ धो रहे हैं। साइबर सैल शिमला ने लोगों को ऑनलाइन गेमिंग के फ्रॉड को लेकर एड़वाईजरी जारी की है

Advertisement

साइबर सैल के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग के जरिए स्कैमर्स न सिर्फ लोगों की आईडी, क्रेडिट व डेबिट कार्ड की डिटेल चोरी करने में कामयाब हो रहे हैं। बल्कि स्कैमर साइबर बुलिंग और ब्लैकमेलिंग तक कर रहे हैं। हाल ही में यूपी में ऐसा गैंग पकड़ा गया जो युवाओं को कम पैसे लगाकर ज्यादा जीतने का लालच देकर फंसाता था। गेम की हार-जीत गैंग के हाथ में होती थी। बताया जा रहा है कि महादेव बेटिंग ऐप एक ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया ऐप था। इस पर साइन इन करने वाले यूजर्स पोकर, चांस गेम्स और कार्ड गेम्स जैसे कई गेम खेल सकते थे। इस ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों में सट्टेबाजी भी की जाती थी। इस ऐप को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इनके ऑनर ने सोशल मीडिया मार्केटिंग और इन्फ्लुएंसर का भी सहारा लिया था। इसके कारण गेमिंग ऐप से हो रहे फर्जीवाड़े को देखते हुए गृह मंत्रालय की साइबर विंग ने अलर्ट रहने को कहा है। केंद्र ने करीब 580 ऐप्स को ब्लॉक किया था

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000