20 साल में निर्विरोध चुनीं 735 पंचायतें, हर साल बढ़ रहा सहमति से ग्रामीण संसद चुनने का आंकड़ा – भारत केसरी टीवी

20 साल में निर्विरोध चुनीं 735 पंचायतें, हर साल बढ़ रहा सहमति से ग्रामीण संसद चुनने का आंकड़ा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की पूरी बिसात बिछ चुकी है। ऐसे में राज्य के कुछ क्षेत्रों में आपसी भाईचारे के साथ पंचायतों को निर्विरोध चुनने की मुहिम भी जारी है। इस मुहिम में कितनी पंचायतें सफल होंगी, यह तस्वीर 15 मई तक साफ होगी। वर्ष 2000 से लेकर 2020 तक हुए चुनाव में राज्य में 735 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। राज्य में अब तक निर्विरोध चुनी गई पंचायतों को सरकार की ओर से 638.70 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। अब राज्य में होने वाले वर्ष 2026 के पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में राज्य की कितनी निर्विरोध पंचायतें चुनी जाएंगी, यह तस्वीर मई में साफ होगी।

पंचायतीराज संस्थाओं के पिछले पांच चुनावों वर्ष 2000 से लेकर 2020 तक के नतीजों पर नजर डालें, तो तस्वीर चौंकाने वाली है। इस पूरे दौर में प्रदेश में एक भी पंचायत समिति और जिला परिषद निर्विरोध नहीं चुनी गई। यानी गांव स्तर से ऊपर की राजनीति में सहमति की राह अब तक बंद ही रही। दूसरी ओर ग्राम पंचायतों के स्तर पर लोगों ने कई बार आपसी सहमति की मिसाल पेश की है। इस दौरान प्रदेश में कुल 735 पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं और सरकारी प्रोत्साहन का पूरा लाभ भी उठाया। यह आंकड़ा बताता है कि जमीनी स्तर पर भाईचारा और सामाजिक समझदारी की परंपरा अभी भी जीवित है।

इस बार मिलेंगे 25 लाख

पंचायतीराज विभाग ने पंचायत से लेकर जिला परिषद तक निर्विरोध चुनाव पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000