ब्रेकिंग न्यूज : आ गई अल्मोड़ा हादसे के मृतकों की सूची, सीएम धामी व सांसद बलूनी पहुंचे रामनगर – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज : आ गई अल्मोड़ा हादसे के मृतकों की सूची, सीएम धामी व सांसद बलूनी पहुंचे रामनगर

रामनगर। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में आज सुबह हुए हादसे में मारे गए सभी तीन दर्जन लोगों की जानकारी प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है। हादसे में अब तक 36 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है। जबकि दस लोग घायलावस्था में रामनगर के सरकारी चिकित्सालय में पहुंचाए गए है। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एयर लिफ्ट करके एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है।

Advertisement

एम्स के ट्रामा विशेषज्ञों की एक टीम रामनगर भेजी गई है। जो घायलों के उपचार में लग गई है।उधर कुछ देर पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी के सांसद अनिल बलूनी ने रामनगर पहुंच कर घायलों का हाल जाना। घटना स्थल पर मारे गए सभी मृतकों के मौके पर ही पोस्टमार्टम किए गए और उनके शव परिजनों के हवाले कर दिए गए है।

Advertisement

इस हादसे में कई परिवारों के कई लोग एक साथ भी मारे गए हैं। 28 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। आठ लोगों की मौत चिकित्सालय ले जाते वक्त या चिकित्सालय में पहुंचने के बाद हुई।
देखें मृतकों व घायलों की सूची

Advertisement

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000