शिमला न्यूज : मात्र 24 दिन सेवा देने के बाद हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर सेवा निवृत्त – भारत केसरी टीवी

शिमला न्यूज : मात्र 24 दिन सेवा देने के बाद हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर सेवा निवृत्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर आज सेवानिवृत्त हो गए। हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश के रूप में राजीव शकधर का कार्यकाल मात्र 24 दिन का रहा। लेकिन इतना कम कार्यकाल होने के बावजूद उन्होंने कई सराहनीय फैसले लिए।
हाईकोर्ट ने उनकी विदाई समारोह में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित किया।

Advertisement

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए तरलोक सिंह चौहान ने फुल कोर्ट को संबोधित करते हुए शकधर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इनका कार्यकाल छोटा होने के बावजूद प्रदेश के लिए बहुत लाभकारी रहा। जटिल से जटिल मुद्दों व समस्याओं को भी वह बहुत ही धैर्य और विनम्रता से सुलझाते थे।

Advertisement

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के महाअधिवक्ता अनूप रत्न ने अपने संबोधन में कहा कि मात्र 24 दिनों के कार्यकाल में 11 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया। हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जो कि अभी तक बिना वाइस चांसलर के चल रही थी, उनके प्रयास से वहां कुलपति को नियुक्त किया गया।

Advertisement

शकधर को व्यक्ति की समानता और मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए जाना जाएगा। बार काउंसिल के अध्यक्ष लवनीश कंवर और हिमाचल बार एसोसिएशन के प्रधान पीयूष वर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000