सोलन में शराब के नशे में युवकों में खूनी झड़प, चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन में शराब के नशे में युवकों में खूनी झड़प, चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 15.08.2026 को श्री सारांश तेजवान पुत्र श्री दीवान तेजवान, निवासी गाँव थली, डाकघर जांगला, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 18 वर्ष, द्वारा पुलिस थाना सदर सोलन में बयान दर्ज करवाया गया कि वह तथा उसके गाँव का युवक मयंक, करोल कॉलोनी, बसाल में पिछले करीब तीन माह से एक कमरा किराये पर लेकर रह रहे हैं। दिनांक 15.08.2026 को करीब 11:00 बजे रात मयंक तथा निखिल, निवासी रोहड़ू, कमरे में आए।

निखिल अपने साथ शराब की बोतल लेकर आया था। दोनों ने शराब का सेवन किया तथा पुनः शराब लेने के लिए चले गए। करीब 10-20 मिनट बाद वे दोबारा शराब लेकर कमरे में आए, जिसके बाद तीनों ने शराब का सेवन करना शुरू कर दिया। शराब का सेवन करते समय निखिल एवं मयंक के बीच देवता को लेकर किसी बात पर बहसबाजी शुरू हो गई, जो बाद में लड़ाई-झगड़े में बदल गई। इसके द्वारा दोनों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर निखिल ने आधी कांच की शराब की बोतल से इसके सिर के बाईं तरफ वार कर दिया। इसके बाद निखिल एवं मयंक लड़ते-झगड़ते हुए बाथरूम में चले गए। बाथरूम में झगड़े के दौरान निखिल ने शेफ चाकू उठाकर मयंक पर हमला करना शुरू कर दिया। मयंक ने इसे वैभव को बुलाने के लिए कहा। जब वह वहाँ से जाने लगा तो निखिल ने उसे पकड़कर शेफ चाकू से उसके बाएं कंधे पर दो बार वार किया। इसके बाद शिकायतकर्ता वैभव के कमरे में पहुँचा और उसे घटना के बारे में बताया। वैभव के साथ कमरे में वापस आने पर मयंक बाथरूम के दरवाजे पर पेट पकड़कर खड़ा मिला।

मयंक ने बताया कि निखिल ने उसके पेट में चाकू से वार किया है। मयंक को अभिषेक एवं वैभव द्वारा उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे IGMC शिमला रेफर किया गया। मयंक वर्तमान में IGMC शिमला में उपचाराधीन है। अन्य घायल युवक का भी उपचार करवाया गया । इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी गहनता से विश्लेषण किया गया।

CCTV फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी की तलाश की गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल संजटा पुत्र श्री शिशु पाल, निवासी गाँव दिस्वानी, डाकघर कलोटी, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 19 वर्ष को दिनांक 16.08.2026 को चंबाघाट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से मामले के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 17.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है । अभी तक के अन्वेषण से यह तथ्य सामने आया है कि निखिल, मयंक एवं सारांश अपने किराये के कमरे में शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मयंक एवं निखिल के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई, जो बाद में लड़ाई-झगड़े में बदल गई। इसी दौरान निखिल ने मयंक एवं शिकायतकर्ता सारांश पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मयंक को गंभीर चोटें आईं । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000