हरियाणा की कुर्सी यहीं से होगी तय, वो 13 सीटें जहां कांग्रेस चल रही 5 हजार वोटों से पीछे

हरियाणा।  चुनाव आयोग की तरफ से अपलोड किए गए नवीनतम रुझानों से पता चला है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी 48 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाकर चल रही है। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है. इसी बीच, यह भी अपडेट है कि 13 सीटों पर कांग्रेस तकरीबन 5 हजार वोटों से पीछे चल रही है. यानी हरियाणा में मुकाबला कांटे की टक्कर का हो गया है।

Advertisement

इन 13 सीटों पर सबकी नजर
पंचकूला सीट पर कांग्रेस 2532 वोटों से पीछे

रादौर सीट पर कांग्रेस 4075 वोटों से पीछे
इंद्री सीट पर कांग्रेस 2324 वोटों से पीछे

असंध सीट पर कांग्रेस  3178 वोटों से पीछे

राई सीट पर कांग्रेस 1215 वोटों से पीछे

नरवाना सीट पर कांग्रेस 2529 वोटों से पीछे

फतेहाबाद सीट पर कांग्रेस 1318 वोटों से पीछे

आदमपुर सीट पर कांग्रेस 4185 वोटों से पीछे
बदरा सीट पर कांग्रेस 3592 वोटों से पीछे

दादरी सीट पर कांग्रेस 4642 वोटों से पीछे

भवानी खेड़ा सीट पर कांग्रेस  3587 वोटों से पीछे
कलानौर सीट पर कांग्रेस 1178 वोटों से पीछे

और इन सीटों पर कांग्रेस कम मार्जिन से आगे 

1. होडल सीट पर कांग्रेस के उदयभान 850 वोटों से आगे
2.  बरौदा सीट पर इंदुराज सिंह नरवाल 1355 वोटों से आगे
3. साढौरा सीट पर रेणु बाला 1302 वोटों से आगे
4. सिरसा- गोकुल सेठिया कांग्रेस 2386 वोटों से आगे
5. थानेसर- अशोक कुमार अरोरा कांग्रेस 2843 वोटों से आगे
6. उचाना कलां- विजेंदरसिंह-कांग्रेस – 3902
7. टोहाना- परमवीर सिंह- कांग्रेस-5267 वोटों से आगे
8. डबवाली-अमित सिहाग-कांग्रेस-2474 वोटों से आगे
9. झज्जर- गीता भुक्कल-कांग्रेस -926 वोटों से आगे
10. लोहारू- राजबीर फारतिया- कांग्रेस-2677 वोटों से आगे
11. पंचकूला-चंदमोहन-कांग्रेस-92 वोटों से आगे

हुड्डा का दावा- सरकार बनाएंगे
उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा है कि कि उनकी पार्टी हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। वहीं, रुझानों में BJP आधी से अधिक सीटें जीतती दिख रही है.  पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने रोहतक में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस को ‘बहुमत मिलेगा।’

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए किसी समर्थन की आवश्यकता होगी, उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। हुड्डा ने कहा कि इसका श्रेय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वास्तविक श्रेय हरियाणा की जनता को जाता है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम रुझानों के अनुसार, हरियाणा में भाजपा 48 सीट पर आगे है, जो 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से अधिक है। वहीं, कांग्रेस 36 सीट पर, निर्दलीय 3 पर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एक-एक सीट पर आगे हैं।

EC वेबसाइट पर देरी से आ रहे आंकड़े: जयराम रमेश
वहीं, मतगणना में बीजेपी की बढ़त के बाद कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हरियाणा में उनकी पार्टी आगे चल रही है, लेकिन चुनाव आयोग ने काफी समय से वेबसाइट अपडेट नहीं की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। रमेश ने कहा, लोकसभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है?’
हरियाणा की 90 सीटों पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी सीट पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000